शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, हज़ारों की क्षति
अररिया, अप्रैल 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के झिरुवा पछियारी पंचायत के वार्ड संख्या 07 में बीती रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। इस हादसे में एक महिला समेत दो बेजुबान मवेशी बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी आशिक (पिता सनीफ) के घर अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद उनकी पत्नी साबरीन, एक गाय और एक बकरी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला साबरीन को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। यह भी पढ़ें- मुर्गी फार्म में भीषण आग, हजारों मुर्गियां जलीं वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.