हाजीपुर, मार्च 23 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर थाना के मथुरा पोखर के निकट रविवार की सुबह बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण दालान पूरी तरह धू-धूकर जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा पोखर के निकट सहोदर भाई लालू सिंह एवं महेंद्र सिंह का साथ ही दालान था,जिसमें सभी घरेलू समान आदि रखे हुए थे। अचानक लगी आग के कारण अफरा-तफरी मच गई। लोग भागने लगे। वहीं मवेशी को भी लोग हटा कर अलग बांध दिए परंतु दालान में स्थित सामान को नहीं निकाल पाए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ...