छपरा, अप्रैल 15 -- फोटो 29- एकमा के गौसपुर गांव में आग से जली गेहूं की फसल को देखते किसान एकमा, एक संवाददाता। एकमा प्रखंड की आमडाढ़ी पंचायत अंतर्गत गौसपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में ग्रामीणों की करीब 15 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही खेतों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण बाल्टी, डंडा व पंपसेट की मदद से आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे किसानों की खड़ी फसल देखते ही देखते राख हो गई। सूचना मिलने पर एकमा व रसूलपुर थाना क्षेत्र से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस यह भी पढ़ें- 15 दिन में जली 65 बीघा फसल, 20 लाख की क्षति अगलगी में भरत सिंह, श्याम बिहारी सिंह, व्यास कुमार सिंह, छठ्ठू ठाकुर, तेजनारायण सिंह, अवधेश सिंह, फतेह बहादुर सिंह, रामानंद ...