औरैया, अप्रैल 16 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पसुआ के मजरा भैंसलोट में गुरुवार दोपहर बिजली के खंभे से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे चार किसानों की करीब 11 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे किसान तुलाराम के खेत की मेड़ पर लगे बिजली के खंभे में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारियां सूखी फसल पर गिर गईं और तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खेतों तक जाने के लिए रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुख्य सड़क पर ही खड़ी रह गई। ऐसे में ग्रामीणों, किसानों और पुलिसकर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.