गाजीपुर, फरवरी 1 -- मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के भवरहा शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। जब तक लोग मौके पर आए गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर घंटों अफरातफरी मची रही। भवरहा निवासी मनीष कुमार के परिवार के लोग घर के कमरों में सो रहे थे। देर रात में अचानक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हजारों रुपये का सामान जलने लगा। लोगों द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर आए। कमरों में सो रहे परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.