मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मीनापुर। महदेईया वार्ड 13 में सोमवार को शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। अग्निपीड़ित सोनेलाल कुमार और रूपलाल प्रसाद ने बताया कि घर के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजर रहा है। अचानक चिंगारी से भड़की आग में दोनों भाई के घर राख हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निश्मन की टीम ने आग पर काबू पाया। सोनेलाल कुमार ने बताया कि 39 हजार नकद, तीन बकरी के बच्चे, दो मोबाइल, बर्तन, गहना व अन्य समान जल गया। वहीं, रूपलाल प्रसाद ने बताया कि 25 हजार नकद, अनाज बर्तन व कपड़ा जलकर राख हो गया। पूर्व मुखिया शिवचंद्र प्रसाद ने बताया कि करीब तीन से चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- दो जगह लगी आग, फसल सहित लाखों का नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...