जौनपुर, मार्च 28 -- खुटहन। कुतबी चक गांव निवासी दिनेश मिश्रा के खेत में शुक्रवार की शाम अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लगभग डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में उठ रहे धुएं का गुबार देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर गांव के लेखपाल संजय कुमार मौके पर पहुंच नुकसान का आंकलन किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.