चंदौली, मार्च 25 -- इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग कपिलदेव केशरी के मकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिससे वहां रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने से वाशिंग मशीन, कूलर, कुर्सियां, पर्दे, साड़ियां और बच्चों के कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि मकान के निचले हिस्से में स्थित कपड़े की दुकान को ग्रामीणों ने बचा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन समय से वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। बाद में जब ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तो परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.