मुंगेर, अप्रैल 5 -- तारापुर/संग्रामपुर। हिटी। तारापुर प्रखंड के के अफजलनगर खुदिया नहर मोड़ के समीप शनिवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग गयी। अगलगी में किसान कपिलदेव यादव की करीब 22 से 25 कट्ठा खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बताया जाता है कि कटाई के बाद फसल को खेत में ही रखा गया था, तभी अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे खेत में फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। बाद में दमकल की टीम ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसान को लगभग 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हो चुका था। इस घटना में पड़ोसी किसान साजो यादव की भी करीब एक कट्ठा फसल जल गई। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया क...