सहरसा, अप्रैल 13 -- सलखुआ। थाना क्षेत्र के गोरदह गांव वार्ड में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने धुआं और आग की लपटें देख तुरंत पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में उपेन्द्र यादव के पुत्र रणवीर यादव का घर सहित घरेलू सामान, कपड़े और अनाज जलकर नष्ट हो गया। सीओ पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर मुआवजा की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.