अयोध्या, अप्रैल 12 -- शाहगंज ,सवाददाता। शाहगंज चौकी क्षेत्र अतर्गत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर गाव में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात लगभग 11 बजे चौकी क्षेत्र के टेडवा गांव के पास बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से शाहगंज बाजार निवासी मोहम्मद अहमद खान की गेहूं की फसल में आग लग गई। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने का काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं । मिली इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 व चौकी इंचार्ज शाहगंज राममूर्ति कनौजिया को दी। पुलिस ने मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग को काबू किया लेकिन तब तक लगभग चार बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...