सीवान, अप्रैल 8 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़की टड़िला गांव में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक लगी आग से कई लोगों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में प्लानीनुमा मकान, खोंप और उसमें रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले गांव के एक हिस्से में उठी और देखते ही देखते तेज हवा के कारण आसपास के घरों तक फैल गई। आग लगने से केश्वर यादव, द्वारिका यादव, भुनेश्वर यादव , बालेश्वर यादव तथा दीपनारायण यादव का प्लानीनुमा मकान और खोंप जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.