गंगापार, मार्च 16 -- रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में गृहस्वामी के घर में आग की लपटें उठने लगी। जबतक आग पर काबू पाया जाता पीड़ित के घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।मेजा थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता के घर में रविवार की रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी घर के अंदर से आग की लपटें निकलती देख सभी अवाक रह गए। परिजनों ने शोर मचाकर गांव के लोगों से आग बुझाने की गुहार लगाई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आग बुझाने लगे। जबतक गांव के लोग घर में आग पर काबू पाते अग्निशमन की टीम पहुंच कर आग को बुझाने में उनकी मदद की और आग को बुझा दिया। अचानक आग लगने से घर में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.