महोबा, फरवरी 3 -- पनवाड़ी, संवाददाता। शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से महिला और उसकी दो मासूम बेटियां फंस गई। आग बढ़ने पर पड़ोसियों ने सक्रियता दिखाई और मां बेटियों को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई है। नकरा गांव निवासी अभिषेक उर्फ मोनू गुप्ता अपने नाना के निधन होने पर बाहर गया था उसकी पत्नी मयूरी तीन वर्षीय बेटी परी व डेढ़ माह की गौरी के साथ घर में थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एकाएक शॉर्ट सर्किट से टीबी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान में धुंआ भर गया। आस-पास के लोग एकत्र हो गए। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला व उसकी मासूम बच्चियों को बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.