गंगापार, अप्रैल 13 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने एक गरीब का आशियाना उजाड़ दिया। घटना में घर का पूरा सामान, नकदी और जेवर जलकर राख हो गए, हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच निकले। थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव में सोमवार तड़के करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से एक कच्चे मकान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय बृजेश कुमार पुत्र सियाराम अपनी पत्नी शीला देवी, चार वर्षीय बेटी अमृता और दो वर्षीय बेटे अमर के साथ मिट्टी के घर में सो रहे थे। अचानक उठीं आग की लपटों और गर्मी से बृजेश की नींद खुली, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए परिवार को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी और अन्य साधनों से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के ब...