शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुझाने में चार लोग झुलसे
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कल्याणपुर मौरहा में बुधवार शाम विद्युत शॉर्ट-सर्किट से मुन्ना लाल वर्मा के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई, बिस्तर, बर्तन, टीवी, पंखा और साइकिल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान मुन्ना लाल वर्मा की पत्नी गुड्डा देवी, उसके परिवार के सत्येंद्र वर्मा, नीरज वर्मा और राजन वर्मा भी झुलस गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर नहीं पहुंची। बाद में नायब तहसीलदार गड़वारा दिनेशचंद्र पांडेय और लेखपाल ने मौके पर पहुंचक नुकसान का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.