कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- पश्चिमशरीरा क्षेत्र के फैजीपुर गांव निवासी मकसूद पुत्र महबूब ने अपने मकान के बाहर छप्पर डाल रखा है। रविवार की दोपहर शॉर्ट-सर्किट से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में छप्पर के नीचे खड़ी दो मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गईं। इसी के साथ दो बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। कुछ घरेलू सामान भी जला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बाल्टियों व अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता से आग मकान के भीतर तक नहीं पहुंच सकी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.