शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला
जौनपुर, अप्रैल 23 -- मड़ियाहूं। तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते केबल धूं-धूंकर जलने लगा। छत पर पड़ी सूखी पत्तियों में भी आग पकड़ ली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तहसील कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया। यह भी पढ़ें- तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला अधिकारियों ने बताया कि यदि आग रात के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.