कौशाम्बी, मार्च 5 -- मंझनपुर कोतवाली के ओसा में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पिता-पुत्र का मकान जलकर खाक हो गया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नागरिक पुलिस व फायर सर्विस की मदद न मिलने से नाराज हैं। मंझनपुर नगर पालिका के संत कबीर नगर (ओसा) निवासी भुगन सरोज मेहनत-मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता है। भुगन ने बिजली का कनेक्शन ले रखा है। बुधवार की दोपहर अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से भुगन के यहां लगे मीटर में आग लग गई। शोरगुल सुन पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस व फायर बिग्रेड की मदद के लिए फोन लगाना शुरू किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। भुगन के साथ ही साथ उसके पिता जगरूप सरोज का भी मकान आग की लपटों से घिर गया। देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.