जौनपुर, अप्रैल 12 -- मुंगरा बादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के पवारा गांव में शनिवार को दोपहर में बिजली शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे खेत में खड़ी पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में डेढ़ दर्जन किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर स्टेशन के सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार यादव दो यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इस भीषण अग्निकांड में करीब डेढ़ दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई।आग की चपेट में आकर लगभग पांच बीघे गेहूं की तैयार फसल नष्ट हो गई है। खेतों में रखा भूसा भी आग में स्वाहा हो गया। प्रभावित होने वालों में पवारा गांव निवासी रामनारायण दुबे, आशीष कु...