शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नगदी समेत गृहस्थी का सामान राख
गौरीगंज, जून 6 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के महोना पूरब स्थित पूरे गोडियन गांव में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से नगदी, अनाज, कपड़े और घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी मंगल कोरी पुत्र रामआधार के घर में देर रात अचानक आग लग गई। उस समय घर पर उनकी बहू अल्पना मौजूद थीं। घर से धुआं और आग की लपटें निकलती देख उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था。
आग लगने का कारण ग्राम प्रधान कमाल अब्बास ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.