शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो भैंसों की मौत
गंगापार, जून 9 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी खेमराज यादव के छप्पर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की चपेट में आने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। चारपाई, तख्त और अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के समय बिजली चालू थी। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और तुरंत डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित खेमराज यादव और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आग बुझाने के दौरान करंट लगने का खतरा था। ग्रामीणों ने तुरंत हंडिया पावर हाउस के सरकारी नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन नंबर नहीं उठा। बाद में किसी तरह संपर्क कर बिजली कटवाई गई, तब जाकर आग पर काबू पाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.