गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड गगहा के भौसहा बुजुर्ग गांव में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में गांव निवासी गुलाब साहनी और रामचंद्र साहनी की दो झोपड़ी घर जलकर खाक हो गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों झोपड़ियों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। रामचंद्र साहनी की झोपड़ी में एक छोटी दुकान भी चल रही थी। आग में खेत से कटा गेहूं, दुकान की नकदी, जरूरी दस्तावेज आदि जलकर राख हो गया। वहीं, गुलाब साहनी की झोपड़ी में रखा भूसा और गेहूं पूरी तरह जल गया। घटना के बाद दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित पर...