सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव में रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव निवासी जय नारायन पाठक के खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गई। जिससे निकली चिंगारी गेहूं की खड़ी फसल पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हल्ला-गुहार कर आसपास के लोगों पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तब तक काफी देर हो चुकी थी और जय ...