लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- मैलानी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़नगर में रविवार दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें छह घर जलकर राख हो गए। बताया जाता है कि आग की शुरुआत दाताराम के घर से हुई जहां शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा शादी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। दाताराम के बेटे की शादी आगामी 24 अप्रैल को होनी थी जिसके लिए रखा जेवर, साड़ियां और कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। साथ ही उनकी परचून की दुकान का खोखा भी जल गया। यह भी पढ़ें- संसोधित) बिजली के जर्जर तारों से मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान आग की चपेट में आसपास के अन्य घर भी आ गए, जिससे सुनील कुमार, अनिल कुमार, दाताराम, रमेश चंद्र, विद्यावती और मदनलाल के छप्पर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित दाताराम के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.