भागलपुर, अप्रैल 3 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के नंदलालपुर पंचायत स्थित वनस्पति गांव में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण इंसान अंसारी के घर में आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान और अनाज जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घर की महिलाएं जले हुए घर और सामान को देख कर रो-बिलख रही हैं। वहीं, पंचायत की मुखिया प्रभा देवी ने अंचल प्रशासन से अग्नि पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...