मोतिहारी, मार्च 30 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के सोनवाल पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 बरकुरवा गांव में शनिवार की रात हुए भीषण अगलगी की घटना में सात बकरियां समेत घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि परिजन कुछ समझ पाते,उससे पहले ही घर के अंदर बंधी सातों बकरियां आग की चपेट में आकर जल गईं। वहीं घर में रखा कपड़ा,बर्तन,फर्नीचर, अनाज सहित अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया।इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। सरपंच रजी अहमद एवं पीड़ित गृहस्वामी इरशाद आलम के अनुसार,रात में सभी लोग सोए हुए थे,तभी अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।घर वाले कुछ कर पाते तबतक उक्त समान,बकरियां सहित घर के अंदर किराना दुकान का रखा सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.