जौनपुर, अप्रैल 3 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के खुज्झी गांव में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने पर निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे फसल जलकर खाक हो गई।मौके पर उपस्थित ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग ढाई बीघे गेहूं जलकर राख हो गया था।खुज्झी गांव निवासी जंग बहादुर यादव पुत्र राजाराम यादव ने बताया कि बिजली के तार से हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से उनकी दो बीघे गेहूं का फसल जल कर राख हो गई। प्रमिला सिंह पत्नी स्वर्गीय काशीनाथ सिंह ने बताया कि उनकी भी लगभग 5 बिस्वा गेहूं की फसल का इस आगजनी में नष्ट हुई है।गांव के ही नरेंद्र यादव और अन्य के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग से लेखपाल की टीम पहुंचकर आगजनी ...