प्रयागराज, फरवरी 2 -- शहर के दरियाबाद मोहल्ले में सोमवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की उठती लपटों से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास कर आग बुझाई। हालांकि, तब तक गृहस्थी का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। दरियाबाद निवासी अजीमा के मकान के प्रथम तल में सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझते, तब तक आग ने विकराल रूप अख्तियार कर दिया। आसपास के लोगों ने मकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। एफएसओ राजेश कुमार दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास कर आग बुझाई। आग लगने से टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, फर्नीचर आदि गृहस्थी का ज्यादा सामान जलकर नष्ट हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.