श्रावस्ती, मई 30 -- गिलौला, संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेंगडी गूलर के मजरा सारन पुरवा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे फूस के तीन घर जल कर राख हो गए। इसके साथ ही दो मवेशी झुलस गए। सारन पुरवा निवासी निवासी शेषराज गुप्ता पुत्र भरोसे ने शनिवार को गिलौला थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की वजह से विक्रम पुत्र शोभाराम के फूस के छप्पर में आग लग गई और आग में रौद्र रूप धारण कर लिया जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। फिर तेज चिंगारी उठी और शेषराज गुप्ता के छप्पर पर गिरी जिसमें छप्पर के नीचे बंधी मवेशी गंभीर रूप से झुलस गई और भूसा, सात कुंतल गेहूं चारा मशीन, पंपिंग सेट सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोपाल पुत्र...