अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मलिकपुर स्थित पावर हाउस के पास सोमवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन बीघा गेहूं और लगभग दो बीघा का भूसा जल कर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी की बौछार डाल चिंगारी को शांत किया। थाना क्षेत्र के मलिकपुर मजरे पाठक का पूरवा में दूसरी पहर लगभग तीन बजे आग लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक यह आग पावर हाउस के समीप बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी। यह भी पढ़ें- आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख आगजनी की चपेट में आकर गांव के राम मनोहर पाठक का गेहूं तथा प्रमोद पाठक का भुसा जल कर राख हो गया। उनका कहना है तत्काल मामले की खबर फायर ब्रिगेड को दी गई,लेकिन फायर ब्रिगेड लगभग एक घंटे बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.