फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। बिंदकी के मुगल रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक रेडीमेड दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा करीब 12 लाख का सामान जलकर राख हो गया। नगर के मुगल रोड स्थित कोतवाली के पास गुरुवार सुबह एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मोहल्ला मुगलाही निवासी नदीम उर्फ मोनू की दुकान संचालित है। सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों का सामान जलकर राख हो चुका था। आग से करीब 12 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

हिंदी...