बांदा, अप्रैल 7 -- पैलानी। थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम नांदादेव में सोमवार देर रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। रामजीत सिंह गौर पुत्र दयाराम, धर्म सिंह चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान के मकान चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दोनों परिवारों का घर गृहस्थी का सामान जला है। धर्म सिंह चौहान का लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ, जबकि रामजीत सिंह गौर को करीब 30 हजार रुपये की क्षति पहुंची है। आग में घर में रखा अनाज, भूसा और अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.