हाथरस, मार्च 30 -- कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कमला बाजार में एक ममोज की दुकान में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में लाखों लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि दुकान में रखे एलपीजी सिलिंडरों ने आग नहीं पकड़ी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान संचालक शरद कुमार रोजाना की तरह रविवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब एक बजे पड़ोसी ने बंद दुकान से धुआं निकलते देखा। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दुकान संचालक को सूचना और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान संचालक भी मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला खोला। इसके बाद अंदर से तेज धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू में कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.