बाराबंकी, मार्च 18 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में देर शाम सवारी लेकर जा रही टाटा मैजिक में आग लग गई। जिससे सवारियों में अफरा तफरी मच गई। टाटा मैजिक में बैठे करीब 10 यात्री सुरक्षित हैं। बुधवार शाम को लखनऊ टेढ़ी पुलिया से टाटा मैजिक सवारियों को लेकर जनपद सीतापुर के महमूदाबाद जा रही थी। तभी कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ महमूदाबाद अमरसण्डा गांव के निकटतम टाटा मैजिक में अचानक आग लग गई। आग लगने से सवारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक के गाड़ी रोकते ही सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। टाटा मैजिक पूरी तरह से जलकर हो गई। इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रजापति ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है यात्री सभी सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.