हजारीबाग, मई 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेरहो गांव में सोमवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मचान में भीषण आग लग गई। इस घटना में बेरहो निवासी निरपत प्रसाद पिता गल्लू महतो का लगभग 500 बोझा पुआल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, निरपत प्रसाद के मचान के ऊपर से बिजली का एलटी तार गुजरा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण बिजली के तार आपस में टकराए, जिससे निकली चिंगारी सीधे मचान पर जा गिरी। पुआल सूखा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर जुटे। लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। इस अगलगी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.