बागपत, दिसम्बर 28 -- कस्बे में रविवार को शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग में घर का ज्यादातर सामान जल गया। कस्बे में जैन कॉलेज रोड पर दीपक प्रजापति परिवार के साथ पैतृक मकान में रहता है। रविवार की दोपहर मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिजनों को समय से आग का पता नहीं चल सका। जिससे आग मकान के ज्यादातर हिस्से में फैल गई। पता चलने पर परिजनों ने शोर मचाया, तो आसपास के काफी लोग मदद के लिए पहुंच गए। इसके बाद परिजनों ने उनके साथ मिल मिट्टी और पानी से आग पर काबू पाया। दीपक प्रजापति के मुताबिक आग में घर का ज्यादातर सामान जल गया। मकान में आग के चलते एक घंटे से अधिक समय तक कस्बे की बिजली आपूर्ति भी बंद रही। आग में जले घरेलू सामान की क़ीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.