शामली, अप्रैल 16 -- कैराना। शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मकान मालिक झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव भूरा में तीन सगे भाइयों अय्यूब, कय्यूम और शराफत के एक संयुक्त कच्चे मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिस पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में अय्यूब के हाथ-पैर झुलस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अय्यूब को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- अगलगी में रिहायशी झोपड़ी और दुकान जलकर नष्ट लेकिन, तब तक मकान की कच्ची छत की कड़ियां जलने से छत गिर गई और घर का सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.