गंगापार, अप्रैल 1 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव में बुधवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने दहशत फैला दी। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। खपटिहा गांव में बुधवार दोपहर अचानक लगी आग ने कुछ देर के लिए पूरे गांव को दहला दिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी ने देखते ही देखते एक विशाल पेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में पेड़ धू-धू कर जलता रहा और अंततः राख में तब्दील हो गया। घटना के समय गांव के लोग अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन धुआं और उठती लपटों ने सभी को घटनास्थल की ओर दौड़ने पर मजबूर कर दिया। अग्निशमन की सुविधा न होने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और बाल्टी, पानी व मिट्टी के सहारे आग से जंग शुरू कर दी। लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.