शॉर्ट सर्किट से ब्यूटी पार्लर में लगी आग
इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड़ पर रविवार रात बंद पड़े एक ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उदी मोड़ निवासी मालती राजपूत रोज की तरह शाम को पार्लर बंद कर घर चली गई थीं। रात करीब नौ बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- क्रोकरी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बाल्टी और मोरंग लेकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़िता ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के तहत बैंक से लोन लेकर उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.