बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के पाकडडाड बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। दुकान बंद होने के लगभग आधे घंटे बाद आग भड़क उठी, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि दुकान का संचालन खुशी पांडेय करती हैं, जिसे शाम के समय उनके पिता द्वारा बंद किया गया था। आग की चपेट में आकर बाल सेट करने वाला ब्लोअर, हेडिंग मशीन, रोलिंग स्टिक रॉड, डंपी, बैक सीट चेयर, ब्राइडल ज्वेलरी, मेकअप का सामान, लहंगे, मसाज मशीन, सिलाई मशीन, इनवर्टर, बैटरी तथा ब्यूटी पार्लर से जुड़े कॉस्मेटिक उत्पाद सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय निवासी महेंद्र पांडेय, अर्जुन कुमार, अरविंद कुमार, सुनील, विनय पांडेय, दुर्गेश, सनी, अनीस अग्रहरि आदि लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.