बाराबंकी, अप्रैल 11 -- बाराबंकी। शहर के छाया चौराहा स्थित एक बेकरी की दुकान में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह करीब 7 बजे छाया चौराहा के पास स्थित बेकरी से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। कुछ ही देर में मालिक मौके पर पहुंचे और शटर खोला गया तो अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी तथा पूरा परिसर धुएं से भरा हुआ था। दुकान में आग की लपटें भी उठ रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.