लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- कस्बे के बस स्टॉप स्थित बी के एंटरप्राइजेज की बीज भंडार दुकान में दोपहर करीब 12:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा बीज और कृषि दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बुधवार को ग्राम सिंगहा खुर्द निवासी वीरेंद्र निषाद की सिंगाही बस स्टाप स्थिति बंद दुकान से धुआं उठता देख पास में मौजूद मोटरसाइकिल पार्ट्स विक्रेता अमर गुप्ता ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो दुकान मैं रखा सामान जल रहा था। जब तक वह कुछ समझ पाए तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...