शॉर्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लगी
नोएडा, जून 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 के बहलोलपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ ही तारों से आतिशबाजी जैसी आवाज और आग की लपटें उठने लगीं। इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। बिजली के तारों में अचानक तेज चमक दिखाई दी, जिसके बाद चिंगारी निकलने लगीं। कुछ ही देर में तार जलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना की जानकारी तत्काल ऊर्जा निगम और दमकल विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से बिजली के तारों में आग लगी सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीम सक्रिय हुई और एहतियातन प्रभावित लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बिजली कटते ही तारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.