गौरीगंज, जून 27 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता तहसील परिसर स्थित प्रथम तल पर बने बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में शनिवार अपराह्न करीब चार बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सभा कक्ष से धुआं उठता देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की घटना में सभा कक्ष की विद्युत वायरिंग, एक कूलर, स्टेबलाइजर तथा एक कुर्सी जलकर नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...