शॉर्ट सर्किट से बाइक रिपेयरिंग शॉप में लगी आग
मथुरा, जून 12 -- क्षेत्र के गांव बठैनकलां में गुरुवार को कामर मार्ग पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। आग की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मोटर पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे आग को पास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर दुकान स्वामी शेरा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि आग से बाइक के पार्ट्स, उपकरण एवं अन्य जरूरी सामान जल गया है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से बाइक रिपेयरिंग शॉप में लगी आग इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। वहीं ग्रामीणों ने भी पीड़ित को मुआवजा देने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.