शॉर्ट सर्किट से फास्टफूड की दुकान में लगी भीषण आग, सात लाख का सामान राख
इटावा औरैया, जून 23 -- ऊसराहार। सरसईनावर कस्बे में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक फास्टफूड की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी 85 हजार रुपये की नकदी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था। सरसईनावर निवासी सुखदेव उर्फ बंटी हलवाई की कस्बे में फास्टफूड की बड़ी दुकान है। घटना के समय उनके चाचा राजेंद्र दुकान के अंदर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे बिजली आने के साथ ही शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर में चिंगारियां विकराल आग में बदल गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दुकान मालिक ने दमकल विभाग को सूचना दी। दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में रिफाइंड तेल, डालडा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.