कोडरमा, मार्च 31 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के करमा-अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी गोदाम संचालक का दावा है कि इस घटना में उनको करीब 25 से 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, करमा निवासी मो. जफीर अंसारी के फर्नीचर गोदाम में रात करीब दो बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और गोदाम में रखे पलंग, सोफा सेट, दर्जनों अलमारियां, फ्रिज, कूलर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।जिस मकान में गोदाम उसके ऊपर से गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.