शॉर्ट सर्किट से पोल्ट्री फार्म में लगी आग
गाजीपुर, जून 23 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव स्थित नहर के समीप एक पोल्ट्री फार्म में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सेवराई गांव निवासी बबलू सिंह का पोल्ट्री फार्म मिश्रवलिया गांव के नहर के पास स्थित है। वर्तमान में पोल्ट्री फार्म बंद होने के कारण उसमें कोई मुर्गी नहीं थी। सोमवार दोपहर करीब दो बजे फार्म में लगे बिजली कनेक्शन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- थाना परिसर में लगी आग, मालखाने और कुर्की के पुराने सामान जले देखते ही देखते आग ने फार्म में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और वहां से धुआं तथा आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.