जौनपुर, अप्रैल 8 -- मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र के महापुर गांव में बुधवार सुबह को करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तालाब के ऊपर लगे पेड़ों में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगे और उनसे उठती लपटें काफी ऊंचाई तक पहुंचने लगीं। आग की भयावहता को देखकर गांव के किसानों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल के आसपास गेहूं की तैयार फसल खड़ी थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी। ऐसे में ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड सतहरिया को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.